Apple AirPods 5: अभी तक Apple AirPods 5 को लेकर कंपनी ने कोई पक्की जानकारी नहीं दी है, लेकिन बाजार में चर्चाओं का दौर तेज़ है। जानकारों का कहना है कि Apple अपने तय पैटर्न के मुताबिक इन्हें 2026 के आखिर या फिर 2027 में उतार सकता है। खबरों के मुताबिक नए AirPods 5 में Apple की अगली पीढ़ी की H3 चिप देखने को मिल सकती है, जबकि इसका लुक काफी हद तक मौजूदा AirPods 4 जैसा ही रहेगा। माना जा रहा है कि इसमें आवाज़ की क्वालिटी पहले से बेहतर होगी और साथ ही कुछ नए हेल्थ से जुड़े फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इतना ही नहीं, धूल और पानी से बचाव के लिए इसकी IP रेटिंग भी पहले से मजबूत हो सकती है। आगे हम आपको Apple AirPods 5 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
Price & Launch Date
जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है, Apple AirPods 5 के लिए अभी लोगों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। जानकारों की मानें तो ये ईयरबड्स 2026 के आखिर या फिर 2027 से पहले बाजार में आने वाले नहीं हैं। फिलहाल बाजार में Apple का नया स्टैंडर्ड मॉडल AirPods 4 ही बिक रहा है, जिसे सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अभी तक AirPods 5 की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इसकी कीमत पर भी पर्दा पड़ा हुआ है। अभी जो AirPods 4 मिलते हैं, उनकी शुरुआती कीमत करीब ₹11,999 है, वहीं नॉइज़ कैंसलेशन वाले मॉडल की कीमत लगभग ₹17,900 तक जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि AirPods 5 की कीमत भी लॉन्च के समय इसी दायरे के आसपास रखी जा सकती है, ताकि ग्राहक ज़्यादा पीछे न हटें।
Performance
खबरों की मानें तो आने वाले Apple AirPods 5 में कंपनी नया और ताकतवर Apple H3 चिप लगा सकती है। कहा जा रहा है कि यह नया चिप पहले से कहीं ज्यादा साफ आवाज देगा, बैटरी भी कम खर्च करेगा और आवाज में देरी भी ना के बराबर होगी। मतलब सीधी भाषा में कहें तो गाना सुनो या कॉल पर बात करो, हर काम में कानों को पहले से ज्यादा मज़ा मिलने वाला है।
Design & Durability
उसके मुताबिक नए Apple AirPods 5 का लुक-डिज़ाइन ज्यादा बदला हुआ नहीं होगा। यह लगभग AirPods 4 जैसा ही खुले कान वाला स्टाइल रहेगा, ताकि पहनने में हल्का और आरामदायक लगे। हां, जिन लोगों के कानों में जल्दी गिर जाते हैं, उनके लिए कंपनी ईयर हुक लगाने का इंतज़ाम भी कर सकती है। इतना ही नहीं, धूल-मिट्टी, पसीना और पानी से बचाने के लिए इसमें पहले से बेहतर IP रेटिंग मिलने की उम्मीद है, यानी बारिश-पसीने में भी निश्चिंत होकर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Health Monitoring & Charging Case
आने वाले Apple AirPods 5 में सेहत से जुड़ी कुछ नई खूबियां जोड़ी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि ये ईयरबड्स नींद पर नजर रखने या दिल की धड़कन मापने जैसे काम भी कर सकते हैं, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कोई पक्की मुहर नहीं लगाई है, ये सब फिलहाल रिसर्च की बातें हैं। इसके अलावा, अगर ईयरपॉड्स कहीं गुम हो जाएं तो ढूंढना आसान हो, इसके लिए इनमें नई U2 चिप और “फाइंड माय” का बेहतर सपोर्ट दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, केस में छोटा सा स्पीकर भी हो सकता है, जिससे मोबाइल से पिंग करके उसे ढूंढा जा सके।
Audio Features
उनके मुताबिक बताया जा रहा है कि आने वाले Apple AirPods 5 में शोर को और अच्छे से दबाने वाला नया ANC सिस्टम दिया जा सकता है। लोग कह रहे हैं कि अभी वाले AirPods 4 में तो ANC है ही, लेकिन नए मॉडल में आवाज़ की साफ़-सफाई और भी बेहतर होगी। साथ ही चर्चा ये भी है कि कनेक्शन मजबूत रखने और बैटरी ज्यादा चलाने के लिए इसमें नया Bluetooth LE Audio सपोर्ट मिल सकता है, जिससे इस्तेमाल करने में और सहूलियत होगी।
Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…
