Bigg Boss 19: मीडिया में लंबे समय से मालती चाहर और सिंगर अमाल मलिक के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मालती चाहर ने सोशल मीडिया के ज़रिए साफ-साफ अपनी बात रखी है।
मालती ने अपने पोस्ट में लिखा कि अमाल और उनके बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने बताया कि अमाल ने उनसे उनका नंबर मांगा था और दोनों सिर्फ एक बार मिले थे। उस मुलाकात में कुछ बातचीत हुई और निजी बातें साझा की गईं, जिसके बाद दोनों फोन पर संपर्क में रहे। मालती ने साफ किया कि इसके अलावा उनके बीच कुछ भी नहीं था।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शो के दौरान जब उन्होंने कहा था कि “बाहर की बात नहीं करेंगे”, तो उसका मतलब सिर्फ इतना था कि वह अमाल की निजी बातें सार्वजनिक नहीं करना चाहती थीं, न कि किसी रिश्ते को छिपाना।
मालती चाहर ने आगे अमाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शो के दौरान उनके बारे में जो नैरेटिव बनाया गया, वह बेहद अपमानजनक था। मालती के मुताबिक, अमाल ने यह दिखाने की कोशिश की कि वह उन्हें इंप्रेस करने में लगी हुई थीं, जबकि यह पूरी तरह गलत था। उन्होंने कहा कि शो में उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां उन्होंने बीबी हाउस से बाहर आने के बाद देखीं, जिसने उन्हें बेहद आहत किया।
Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…
