Kyunki: स्टार प्लस का चर्चित धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों के बीच लगातार अपनी पकड़ मज़बूत करता जा रहा है। हर नए एपिसोड के साथ कहानी में नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिलहाल शो की कहानी तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर (अमर उपाध्याय) के उतार–चढ़ाव भरे वैवाहिक रिश्ते और उनके परिवार के जटिल समीकरणों पर केंद्रित है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, नोइना मिहिर से शादी करने के लिए पूरी तरह दृढ़ नज़र आ रही है, क्योंकि वह उससे बेइंतहा प्यार करती है। हालांकि, मिहिर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से बचने की कोशिश करेगा। वह साफ़ तौर पर नोइना को बताएगा कि तुलसी पिछले छह सालों से उसे तलाक नहीं दे रही है और आज भी कानूनी रूप से उसकी पत्नी है। इसी बीच, जैसे ही नोइना की नज़र तुलसी पर पड़ेगी, वह इसे अपने लिए एक बड़ा मौका मानेगी।
नोइना हर हाल में तुलसी और मिहिर के बीच तलाक करवाने की योजना बनाने लगेगी। वह नहीं चाहती कि दोनों कभी आमने–सामने आएं, क्योंकि उसे अच्छी तरह पता है कि तुलसी और मिहिर आज भी एक-दूसरे से दूर नहीं रह सकते। सबसे चौंकाने वाली बात यह होगी कि नोइना अपनी साज़िश को बेहद चालाकी से अंजाम देगी और मिहिर की जानकारी और सहमति के बिना ही उसकी ओर से तुलसी को तलाक के काग़ज़ात भिजवा देगी, जिससे कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है।
Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…
