YRKKH: स्टार प्लस का लोकप्रिय डेली सोप ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को बड़े मोड़ और तेज़ नाटकीय घटनाक्रम से रूबरू कराने के लिए पूरी तरह तैयार नज़र आ रहा है। एक ओर जहाँ अरमान और अभिरा पहले से ही पारिवारिक संकट और पोद्दार फर्म से जुड़े तनावों से जूझते दिखाई देंगे, वहीं दूसरी ओर अभिरा हर हाल में यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी रहेगी कि इन हालातों का असर मायरा पर न पड़े।
इसी बीच कहानी में उस वक्त सनसनीखेज मोड़ देखने को मिलेगा, जब अभिरा क्रिसमस की खरीदारी के लिए मायरा के साथ बाहर निकलती है। तभी अचानक कुछ गुंडे अभिरा पर हमला कर देते हैं और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश करते नज़र आते हैं, जिससे माहौल में अफरा-तफरी मच जाती है।
हालात उस वक्त और बिगड़ते नज़र आते हैं जब अभिरा गुंडों का डटकर मुकाबला करती है और लाठी से उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर देती है। इसी दौरान गुंडों का निशाना मायरा की ओर मुड़ जाता है। अपनी बेटी को खतरे में देखकर अभिरा का सब्र जवाब दे देता है वह गुस्से में एक बड़ा पत्थर उठा लेती है और हमलावरों को जान से मार देने की चेतावनी देती हुई दिखाई देती है।
अभिरा के इस मर्दाना और बेखौफ अवतार को देखकर गुंडे घबरा जाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, मायरा अपनी मां की बहादुरी की सराहना करती नज़र आती है और उस पर गर्व महसूस करती दिखाई देती है।
Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…
