Mannat: कलर्स टीवी का लोकप्रिय डेली शो ‘मन्नत’ एक बार फिर दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है। शो की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मन्नत और विक्रांत का रिश्ता और भी रोमांचक होता जा रहा है। इस वक्त मन्नत मुंबई में है, जहाँ विक्रांत के साथ उसका रिश्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है।
इसी बीच कहानी में एक नया मोड़ तब आता है, जब दुआ ‘लिटिल मास्टर शेफ’ के लिए क्वालिफाई कर जाती है और शेफ विक्रांत से मिलने को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आती है। लेकिन दुआ अच्छी तरह जानती है कि मुंबई में उसके रहने का खर्च उसकी मां मन्नत के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में मजबूरी और उम्मीद के बीच फँसी दुआ, मदद के लिए विक्रांत को फोन करने का फैसला करती है, जो आने वाले एपिसोड्स में कहानी को पूरी तरह बदल सकता है।
शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को देखने मिलेगा कि विक्रांत, दुआ से बातचीत के दौरान उसे अपने रहने का इंतज़ाम खुद करने की सलाह देता है। हालांकि विक्रांत साफ़ तौर पर यह भी कह देता है कि यह नियमों और शर्तों का हिस्सा नहीं है। विक्रांत की इस बात पर दुआ नाराज़ हो जाती है और उसे जमकर डांटती नज़र आती है।
कहानी उस वक्त और दिलचस्प मोड़ ले लेती है, जब दुआ विक्रांत को चेतावनी देती है कि अगर उसने मदद नहीं की, तो वह एक बेहतरीन प्रतिभा खो सकता है। दुआ की बातों का असर विक्रांत पर साफ दिखाई देता है। उसे एहसास होता है कि छोटी-सी उम्र के बावजूद दुआ बिल्कुल सही कह रही है। आखिरकार, विक्रांत दुआ की बात मान लेता है, जो कहानी को एक नई दिशा देने वाला साबित होता है।
शो की कहानी अब एक बेहद भावनात्मक मोड़ की ओर बढ़ रही है। दुआ अपने सपनों के शेफ विक्रांत से मिलने के लिए मुंबई जाने को पूरी तरह तैयार है, लेकिन उसे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है कि जिस शख़्स से मिलने का वह सपना देख रही है, वही असल में उसका पिता है। दुआ की यह अनजानी सच्चाई आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ कहानी को एक बड़ा ट्विस्ट देने वाली है।
Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…
