Kyunki: मिताली की मज़ेदार चुनौती! रितिक-मुन्नी के रिश्ते में फिर मिठास

Aman Rai
2 Min Read
Kyunki: मिताली की मज़ेदार चुनौती! रितिक-मुन्नी के रिश्ते में फिर मिठास

Kyunki: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। हर नए एपिसोड के साथ इसकी कहानी और भी रोमांचक होती जा रही है। मौजूदा ट्रैक में तुलसी, जिसे स्मृति ईरानी निभा रही हैं, और मिहिर, यानी अमर उपाध्याय, के रिश्ते में चल रही उठापटक और परिवार के बदलते समीकरण दर्शकों को स्क्रीन से बांधे हुए हैं।

आने वाले एपिसोड में एक बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, रितिक अपनी कंपनी की बिगड़ती आर्थिक हालत के चलते कलेक्टर से मिलने के लिए बेहद बेचैन नजर आएगा। लेकिन कलेक्टर उससे मिलने में कोई खास रुचि नहीं दिखाएगी, जिससे रितिक की परेशानी और बढ़ जाएगी। सबसे चौंकाने वाली बात यह होगी कि रितिक को इस बात की ज़रा भी भनक नहीं है कि जिस कलेक्टर से वह मिलने की कोशिश कर रहा है, वह असल में उसकी पुरानी नौकरानी और कभी उसकी प्रेमिका रह चुकी मुन्नी है।

आने वाले एपिसोड में ड्रामा अपने चरम पर पहुंचता नजर आएगा। जैसे ही मिताली को पता चलेगा कि रितिक कलेक्टर से नहीं मिल पाया, वह उसे हारा हुआ समझ बैठेगी। इससे रितिक का गुस्सा भड़क उठेगा और वह कसम खाता दिखाई देगा कि वह हर हाल में कलेक्टर से मुलाकात करके ही रहेगा। मिताली को इस बात का अंदाज़ा भी नहीं होगा।

कि उसकी यही सोच रितिक को एक बार फिर मुन्नी की ज़िंदगी में वापस धकेल रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुन्नी और रितिक अपनी पुरानी यादों को पीछे छोड़कर सिर्फ प्रोफेशनल रह पाएंगे, या फिर उनका बीता हुआ रिश्ता एक बार फिर सामने आएगा? और क्या मुन्नी की बढ़ती कामयाबी से विरानी परिवार की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं?

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

Share This Article
Leave a comment