JEE Advanced 2026: परीक्षा तिथि घोषित, Registration 23 अप्रैल से होगा शुरू

Uvesh Rai
4 Min Read
JEE Advanced 2026

JEE Advanced 2026: आईआईटी में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इसकी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। आईआईटी रुड़की की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, JEE Advanced 2026 की परीक्षा रविवार, 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन की तारीखों से लेकर परीक्षा से जुड़ी सभी अहम जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

JEE Advanced 2026 का शेड्यूल

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जेईई मेन 2026 में सफल होने वाले छात्र 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे से जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक रखी गई है। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तय की गई है। छात्रों के एडमिट कार्ड 11 मई सुबह 10 बजे से 17 मई दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब जारी होगा

जेईई एडवांस्ड 2026 का एडमिट कार्ड 11 मई 2026 को सुबह 10 बजे से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 17 मई 2026 को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड केकिसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए छात्रों को सलाह दी जा रही है कि समय रहते अपना एडमिट कार्ड निकालकर सुरक्षित रख लें।

परीक्षा का आयोजन इस प्रकार होगा

जेईई एडवांस्ड 2026 का पहला पेपर सुबह 9 बजे शुरू होगा और दोपहर 12 बजे तक चलेगा। छात्रों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। जेईई एडवांस्ड 2026 का दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह के साथ-साथ हल्की चिंता भी देखी जा रही है।

महत्वपूर्ण तिथियां

जेईई एडवांस्ड 2026 को लेकर पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विदेशी नागरिक और ओसीआई/पीआईओ (महिला) उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। वहीं, जेईई मेन में सफल उम्मीदवार 23 अप्रैल 2026 से आवेदन कर सकेंगे। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई 2026 होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 मई से 17 मई 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसकी उत्तर कुंजी 25 मई 2026 को जारी होगी और अभ्यर्थी 25 से 26 मई तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किए जाएंगे।

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

Share This Article
Leave a comment