Bigg Boss 19: OMG! फरहाना ने कहा गौरव खन्ना के पिता से असभ्य बात हुआ बड़ा विवाद!

Aman Rai
2 Min Read
Bigg Boss 19: OMG! फरहाना ने कहा गौरव खन्ना के पिता से असभ्य बात हुआ बड़ा विवाद!

Bigg Boss 19: बॉस सीजन 19 एक बार फिर भारतीय टेलीविजन पर चर्चाओं का केंद्र बना रहा। सुपरस्टार सलमान खान की मेज़बानी वाले इस रियलिटी शो ने दर्शकों के बिग बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की और इसे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल किया गया।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फरहाना भट्ट ने अपनी सफलता और बिग बॉस हाउस से बाहर की ज़िंदगी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी उपलब्धियों के लिए बेहद आभारी हैं और आने वाले समय में और ज्यादा मेहनत करके अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हैं।

इसी दौरान उनसे गौरव खन्ना के पिता द्वारा उनके खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों पर भी सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर वह गौरव की जगह होते तो फरहाना को थप्पड़ मार देते। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फरहाना ने सोशल मीडिया पर तीखा बयान जारी किया और गौरव खन्ना के पिता को असभ्य करार दिया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स का मानना है कि फरहाना का रवैया बिग बॉस के अन्य किसी भी प्रतियोगी से ज्यादा असभ्य नजर आया। लोगों का कहना है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद आपत्तिजनक और अनुचित है, जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

 

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

Share This Article
Leave a comment