Yamaha RX 100, की वापसी पक्की? जून में लॉन्च, माइलेज और कीमत ने मचाया तहलका!

Monish Rai
4 Min Read
Yamaha-RX-100

Yamaha RX 100: यामाहा आरएक्स 100 की दीवानगी आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। भले ही इस बाइक को बने तीन दशक से ज़्यादा हो गए हों और कंपनी ने नए मॉडल बनाना बंद कर दिया हो, लेकिन आज भी जब कहीं इसकी आवाज़ गूंजती है तो लोग मुड़कर ज़रूर देखते हैं। गांव हो या शहर, आरएक्स 100 ने जो पहचान बनाई थी, वैसी पहचान आज तक बहुत कम बाइकों को मिली है।

Yamaha RX 100 Features

अगर पूरे 11 साल तक शोरूम में धूम मचाने वाली यामाहा आरएक्स 100 फिर से बाजार में उतरी, तो समझिए ग्राहकों की लाइन लगना तय है। लोगों का कहना है कि इस बाइक को दोबारा लॉन्च किया गया तो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलेगा। खबरों के मुताबिक, इसमें पहले से भी बढ़िया फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।चर्चा ये भी है

कि बाइक में 98 सीसी का एयर-कूल्ड, रीड वाल्व वाला टू-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 11.2 हॉर्सपावर की ताकत और 10.39 एनएम का टॉर्क पैदा करेगा। नई तकनीक के साथ ये बाइक युवाओं को खूब लुभा सकती है।बताया जा रहा है कि आरएक्स 100 सिर्फ 7.5 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। पुराना मॉडल भी अपनी तेज़ रफ्तार के लिए मशहूर था, और अब नई आरएक्स 100 से भी वही धमाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bike Mileage and Price

यामाहा आरएक्स 100 के बाजार में आने से पहले ही गांव-कस्बों में इसकी खूब चर्चा हो रही है। लोग इसके माइलेज और दाम को लेकर बड़े उत्सुक नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 35 से 40 किलोमीटर तक चल सकती है।वहीं कीमत की बात करें तो चर्चा है कि यामाहा आरएक्स 100 की शुरुआती कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये हो सकती है, जो टॉप मॉडल में बढ़कर लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये तक जा सकती है।

अगर ऐसा हुआ, तो कहा जा रहा है कि यह बाइक फिर से लोगों की पसंद बन सकती है।अब गांव-देहात में जो यामाहा आरएक्स 100 के दोबारा आने की बातें चल रही हैं, वो फिलहाल बस सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं। अलग-अलग पोस्टों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई पक्की बात सामने नहीं आई है।

Also, read the disclaimer.

इसलिए गांव वालों और पाठकों से यही कहना है कि इन खबरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। हमारी कोशिश सिर्फ वही बातें आप तक पहुंचाने की है, जो इधर-उधर से सुनने में आ रही हैं। यह खबर पूरी तरह सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर आधारित है, किसी को बहकाने या गुमराह करने का हमारा कोई इरादा नहीं है।

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment