₹10,000 से कम में 7000mAh बैटरी, Realme C83 5G ने मचा दिया तहलका

Monish Rai
3 Min Read
Realme C83 5G

Realme C83 5G: 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला सबसे सस्ता 5G फोन जल्द ही रियलमी कंपनी भारत में उतारने वाली है। ये फोन Realme C सीरीज़ के नाम से बाजार में आएगा और बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी जा सकती है। हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मिली जानकारी से साफ संकेत मिले हैं कि ये किफायती 5G फोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इतना ही नहीं, इस सस्ते Realme फोन के कलर ऑप्शन को लेकर भी कुछ जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

Realme C83 5G: Listed on the BIS

91mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी का ये स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5256 के साथ BIS की लिस्ट में देखा गया है। माना जा रहा है कि इसे भारत में Realme C83 5G के नाम से उतारा जा सकता है। साथ ही फोन की स्टोरेज और रंगों को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

खबर है कि ये किफायती Realme फोन तीन स्टोरेज विकल्पों में आ सकता है—4GB रैम + 64GB, 4GB रैम + 128GB और 6GB रैम + 128GB। लॉन्च के वक्त इसे ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन जैसे दो रंगों में पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Features of the Realme C85 5G

जैसे हाल ही में लॉन्च हुआ Realme C85 5G, वैसे ही इस नए फोन में भी 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि भारत में Realme C85 5G को कंपनी ने ₹15,499 की शुरुआती कीमत पर उतारा था। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है और साथ में 6.8 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

बैटरी के मामले में भी ये फोन किसी से पीछे नहीं है—इसमें 7000mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। पीछे की तरफ इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है, जो फोटो, वीडियो और सेल्फी के काम के लिए ठीक-ठाक माना जा रहा है।

Important Note: If you enjoyed this post, please follow our website. We provide the fastest updates, so follow us now to be the first to receive notifications of new updates…

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment